भारत में गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है जानिए सही कारण जो आज तक आप नहीं जाते थे ।

गणतंत्र दिवस पर हिंदी सामान्य ज्ञान

गणतंत्र दिवस पर हिंदी सामान्य ज्ञान :-


1. भारत में प्रत्येक साल 26 जनवरी को कौन सा दिवस मनाया जाता है ?
उत्तर :- गणतंत्र दिवस
2. गणतंत्र दिवस किस प्रकार का पर्व है ?
उत्तर :- राष्ट्रीय पर्व
3. भारत सरकार अधिनियम (एक्ट) 1935 को कब हटाया गया था ?
उत्तर :- 26 जनवरी 1950 को
4. भारतीय सविधान सभा द्वारा भारत में संविधान को कब अपनाया गया था ?
उत्तर :- 26 नवंबर 1949 को
5. 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है ?
उत्तर :- 26 जनवरी को इसलिए चुना गया था क्योकि 1930 में ऐसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेश ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया था ।
6. सर्वप्रथम किसने और कहाँ गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराया था ?
उत्तर :- सर्वप्रथम 26 जनवरी 1930 में जवाहरलाल नेहरू ने लाहौर में रवि नदी के किनारे तिरंगा झंडा फहराया था ।
7. पूर्ण स्वराज दिवस कब और किसके अध्यक्षता में कहाँ प्राप्त हुयी थी ?


उत्तर :- सन 1929 में दिसम्बर में लाहौर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में पंडित जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में 26 जनवरी 1930 को पूर्ण स्वराज्य दिवस चुना गया ।
8. भारत में संविधान सभा अपना कार्य कब आरम्भ की थी ?
उत्तर :- भारत के आजाद होने बाद संविधान सभा की घोषणा हुयी जिसने अपना कार्य 9 दिसम्बर 1946 से आरम्भ कर दिया था ।
9. संविधान सभा के प्रमुख सदस्य कौन कौन थे ?
उत्तर :- संविधान सभा के प्रमुख सदस्य जवाहरलाल नेहरू , डॉ। राजेंद्र प्रसाद , डॉ। भीमराव आंबेडकर , सरदार वल्लभ भाई पटेल , श्याम प्रसाद मुखर्जी , मौलाना अबुल कलाम आजाद आदि थे ।
10. संविधान सभा के प्रथम सभापति कौन थे ?
उत्तर :- संविधान सभा के प्रथम सभापति सच्चिदानंद सिन्हा थे लेकिन डॉ। राजेंद्र प्रसाद को सभापति निर्वाचित किया गया था ।
11. संविधान सभा में किसे प्रारूप समिति का अध्यक्ष चुना गया था ?
उत्तर :- डॉ। भीमराव आंबेडकर को प्रारूप समिति का अध्यक्ष चुना गया था।
12. संविधान सभा ने कितने दिन में संविधान बनायीं थी ?
उत्तर :- संविधान सभा ने 2 वर्ष , 11 महीने , 18 दिन में संविधान बनायीं थी।
13. संविधान निर्माण में कितने दिन बैठक करवाई गयी थी ?
उत्तर :- 114 दिन
14. संविधान सभा ने संबिधान किसे और कब सौंपे थे ?
उत्तर :- संविधान सभा ने संबिधान बनाकर सभा के अध्यक्ष डॉ। राजेंद्र प्रसाद को 26 नवंबर 1949 को सौंपे थे ।

Hindi Gk on Republic Day in India


नोट :- इसी कारण 26 नवंबर को भारत में संविधान दिवस प्रति वर्ष मनाया जाता है ।
कुछ दिन बाद 308 सदस्यों ने 24 जनवरी 1950 को संविधान पर हस्ताक्षर किये और दो दिन पश्चात 26 जनवरी को भारत में संविधान लागु हो गया और भारत एक गणतंत्र देश बन गया ।