English Grammar What is Degree Best Explanation in Hindi

Degree इंग्लिश ग्रामर में डिग्री क्या है इस टॉपिक को इस वीडियो में विस्तार से समझते है। इसका उत्पति कैसे हुआ और इसका क्या उपयोग और बनावट क्या है? इन सभी प्रश्नो का उत्तर इस पोस्ट में जान पाएंगे। इंग्लिश ग्रामर को हिंदी भाषा में बहुत ही आसान भाषा में इस वेबसाइट यानि ऑनलाइन पढ़े पर समझाया गया है।

इस एजुकेशनल पोस्ट में Degree, Comparision of Degree और Transformation of Degree के बारे में विस्तार से जानेंगे। तथा इसके आधार पर कठिन अभ्यास भी करेंगे।

Degree यानि अवस्ता की उत्पति:-

इंग्लिश ग्रामर के अंतर्गत डिग्री चैप्टर के उत्पति के बारे में जानते है। इंग्लिश ग्रामर के पांच प्रकार होते है जिसमे पहला ओर्थोग्राफी दूसरा एटिमोलॉजी तीसरा सिंटेक्स, चौथा पंक्चुएशन और पांचवा प्रोसोड़ी है। जिसमे दूसरा एटिमोलॉजी है। एटिमोलॉजी यानी शब्द विचार। जिसमे शब्द के बारे में अध्ययन किया जाता है। इंग्लिश ग्रामंर के इस भाग में शब्दो के आठ प्रकार होते है। जिसमे Adjective एक प्रकार है। जिसके अंतर्गत एडजेक्टिव यानि विशेषण के बारे में पढ़ा जाता है।

एडजेक्टिव के तीन अवस्था होते है। जिसे ही डिग्री कहते है। डिग्री के तीन अवस्था होते है। जिसमे पहला अवस्था Positive Degree दूसरा Comparative Degree और तीसरा अवस्था Superlative Degree होते है। तो आप यहाँ देख चुके है की डिग्री की उत्पति कैसे हुई है।

English Grammar What is Degree
English Grammar Degree Kya Hai

Degree के प्रकार:-

Degree यानि एडजेक्टिव के तीन अवस्था होते है।

  1. Positive Degree (सकारात्मक अवस्था)
  2. Comparative Degree (तुलनात्मक अवस्था)
  3. Superlative Degree (उत्तम अवस्था)

 

  1. Positive Degree (सकारात्मक अवस्था): – विशेषण की वह अवस्था जिसमे विशेषण अपने मूल अवस्था में रहता है। और सकारात्मक अवस्था में रहता है । इस भाग में कर्ता के सामान्यतः गुण के बारे में वर्णन होता है। और किसी दूसरे व्यक्ति और चीज से तुलना नहीं किया जाता है। जैसे:- Ram is a good (adjective) boy. राम एक अच्छा लड़का है। यहाँ राम कैसा लड़का है इस वाक्य से पता चलता है। यहाँ राम का तुलना किसी भी व्यक्ति और चीज से नहीं किया जा रहा है।
  2. Comparative Degree (तुलनात्मक अवस्था): – विशेषण की वह अवस्था जिसमे एक व्यक्ति और चीज के बीच तुलना किया जाता है। जैसे:- Ram is better than Shyam. राम श्याम से अच्छा लड़का है। यहाँ राम का तुलना श्याम से किया जा रहा है। राम श्याम से अच्छा है।
  3. Superlative Degree (उत्तम अवस्था): – विशेषण की वह अवस्था जिसमे कोई कर्ता वाक्य में सर्वोपरि होता है। जैसे:- Ram is the best boy. राम सबसे अच्छा लड़का है। यहाँ राम अन्य सभी से सुन्दर यानि अच्छा है।

ग्रामर के इस पोस्ट में आप डिग्री के उत्पति और प्रकार के बारे में जाने है। उम्मीद है आपको अच्छा लगा होगा। आगे डिग्री के बनावट और तुलना के बारे में अध्ययन करेंगे।

आप हमारे इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करिये। आपका बहुत धन्यवाद। अधिक जानकारी के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल को विजिट कर सकते है।