02 Had use as an auxiliary verb का उपयोग सहायक क्रिया के अनुसार:-

 

02 Had use as an auxiliary verb का उपयोग सहायक क्रिया के अनुसार
02 Had use as an auxiliary verb का उपयोग सहायक क्रिया के अनुसार

आदरणीय पाठक आज के इस अंग्रेजी ग्रामर के पोस्ट में हमसब Had का उपयोग सहायक क्रिया के अनुसार अध्ययन करने जा रहे है। इससे पहले के पोस्ट में दो सूत्र के माध्यम से ऐसी टॉपिक को समझाने की कोशिश की गयी है। और यहाँ अन्य दो नियम का वर्णन किया गया है। यह पाठ To Have के भूतकाल समय पर आधारित है।

प्रथम सूत्र (Had + to + V1) :-

नियम:- प्रथम सूत्र के अनुसार वाक्य बनाने के लिए वाक्य में सबसे पहले कर्त्ता तथा उसके बाद क्रिया Had तथा उसके बाद to + V यानि to infinitive verb का उपयोग करे और अंत में कर्म का प्रयोग करे।

Formula (सूत्र):- Subject + had + to + V1 + object.

Examples: – I had to play saxophone like Manohari lal. मुझे मनोहारी लाल के जैसा सेक्सोफोन बजाना था।

I did not have to play saxophone like Manohari lal.

Did I have to play saxophone like Manohari lal?

Did I not have to play saxophone like Manohari lal?

You had to send a new and lovely massage.

We had to request to you for earning money.

They had to buy a new house.

He had to close the business.

It had to look like the rose.

Aadarsh Aanand had to upload a comedy video.

Shahrukh Khan had to like the instagram’s post.

यहाँ Had क्रिया के बाद to + V1 यानि to infinitive verb का उपयोग किया गया है। यहाँ जो V2 है वह इस वाक्य में मुख्य क्रिया यानि Main Verb के रूप में उपयोग हुआ है और Had उसका (V2) सहयोग कर रहा है अतः यहाँ स्पस्ट है की Had का उपयोग सहायक क्रिया के अनुसार हुआ है। इस सभी वाक्य का आप नकारात्मक , प्रश्नवाचक और प्रश्नवाचक नकारात्मक रूप में भी बदल सकते है।

इस तरह के वाक्य से भूतकाल समय में Obligation और Future Planning का अर्थ स्पस्ट होता है।

Had use as an auxiliary verb English Grammar

दूसरे सूत्र :- (Had + Double Infinitive)


नियम:- दूसरे सूत्र के अनुसार :-
इस सूत्र के अनुसार इंग्लिश वाक्य में सबसे पहले Subject उसके बाद Had और double infinitive तथा वाक्य के अंत में कोई Object रखना होगा।

इस तरह के वाक्य से भूतकाल समय में किसी काम का भविष्य में विचार करने और होने की सम्भावना होता है।

सूत्र :- Subject + had+ to + go/decide/plan/try/think + to + V1 + object .

Saints had to try to visit the Vrindawan. संतो को वृन्दावन को घूमने की कोशिश करनी थी।

Saints did not have to try to visit the India Gate.

Did we have to try to visit the Vrindawan?

Did we not have to try to visit the Vrindawan?

आज के इस अंग्रेजी ग्रामर के पोस्ट में To Have पाठ के अंतर्गत दूसरे पाठ में Had का सहायक क्रिया के रूप में प्रयोग करने के लिए सिख चुके है। अपना बहुमूल्य समय देने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।